शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को मिले ठेके, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को अपने ट्रांसमिसन और केबल कारोबार के लिए 437 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी के ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को 373 करोड़ रुपये के ठेके यूएई, ओमान, केन्या और अमेरिका से प्राप्त हुए हैं। 

वहीं, कंपनी के केबल कारोबार को 64 करोड़ रुपये के ठेके पावर औऱ दूरसंचार केबलों की आपूर्ति के लिए मिले हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 128 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह दोपहर 2:15 बजे 3.86% की बढ़त के साथ 122.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!