शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) ने जापान की कंपनी से मिलाया हाथ

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने जापान की कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

एलऐंडटी की सब्सीडियरी कंपनी एलऐंडटी स्पेशल स्टील्स ऐंड हेवी फॉर्जिंग्स ने जापान स्टील वर्क्स (जेएसडब्लू) कंपनी के साथ तकनीक स्थानांतरण समझौता किया है।

इस पंचवर्षीय समझौते के तहत हाइड्रोकार्बन, थर्मल पावर, स्टील और सीमेंट क्षेत्र के लिए स्टील मेल्टिंग आदि से संबंधित पेचीदा तकनीक के स्थानांतरण का काम किया जायेगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:18 बजे यह 1.17% की बढ़त के साथ 1562.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!