शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के मुनाफे में मामूली गिरावट

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 3,918 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3,945 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 1% की गिरावट आयी है।

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 17% बढ़ कर 65,317 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 56,002 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:15 बजे कंपनी का शेयर 1.13% के नुकसान के साथ 419 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!