शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 19% बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने मई 2014 में कुल 100,925 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने मई 2013 में 84,677 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में 19% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 90,560 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 77,821 रही थी। 

मई 2014 में कंपनी ने 10,365 गाड़ियों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 6,865 गाड़ियों का निर्यात किया। इस तरह कंपनी का निर्यात साल-दर-साल 51% बढ़ा है। 

कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 12% बढ़ कर 74,536  हो गयी है, जो कि बीते साल की इसी अवधि में 66,342 दर्ज हुई थी।

वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में 50% का उछाल आया है। इसमें ओम्नी और ईको सरीखी गाड़ियाँ शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री चढ़ कर 10,771 हो गयी है। जो कि मई 2013 में 7,172 दर्ज की गयी थी।

हालाँकि, कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 76% गिर कर 121 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 503 रही थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:52 बजे यह 2.25% की बढ़त के साथ 2320.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!