शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने 3,51,436 वाहन बेचे

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की मई महीने की बिक्री में 4% की मामूली बढ़त दर्ज हुई है।  

 

मई 2013 में 3,39,348 वाहनों के मुकाबले मई 2014 में कंपनी ने 3,51,436 वाहन बेचे हैं। 

बीते मई में कपनी ने 3,04,780 मोटरसाइकिल बेचे हैं, जबकि मई 2014 में इसने 3,13,020 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस तरह इसमें साल-दर-साल 3% की मामूली बढ़त दर्ज हुई है।

इस दौरान व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 11% बढ़ कर 38,416 दर्ज की गयी, जो मई 2013 में 34,568 रही थी। 

मई 2014 में कंपनी के निर्यात में 40% का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी ने 1,56,179 वाहनों का निर्यात किया गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1,11,835 वाहनों का निर्यात किया गया था। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:05 बजे यह 1.03% की बढ़त के साथ 1,973.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जून 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख