शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री 12% घटी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मई 2014 में कुल 37,869 वाहन बेचे हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 43,460 वाहन बेचे थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 12% की गिरावट आयी है।  

घरेलू बाजार में कंपनी ने मई 2013 के 42,104 वाहनों के मुकाबले इस बार 35,499 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी के घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 16% की गिरावट आयी है।

हालाँकि, मई 2014 में कंपनी के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी ने 2,370 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 1,356 के मुकाबले 75% ज्यादा है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मामूली बढ़त बनी हुई है। बीएसई में दोपहर 12:35 बजे यह 0.04% की बढ़त के साथ 1,231 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जून 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!