शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने 210,293 वाहन बेचे

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की मई माह की कुल बिक्री में 27% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने मई 2014 में 210,293 दोपहिया वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल मई 2013 में कंपनी ने 165,151 वाहन बेचे थे।

कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी 26% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले साल मई में 159,346 की तुलना में इस साल कंपनी ने 201,234 वाहन बेचें हैं। 

मोटरसाइकिल की बिक्री में 28% की वृद्धि दर्ज हुई है। मई 2014 में मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ कर 85,475 पर रही है, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 66,606 रही थी।

इस दौरान कंपनी का कुल निर्यात 42% बढ़ कर 34,623 हो गया है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 24,393 रहा था।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:15 बजे यह 2.04% के नुकसान के साथ 127.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख