शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री 12% बढ़ी

मई 2014 में अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री बढ़ कर 2,808 हो गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की बिक्री 2,516 दर्ज हुई थी। इस तरह कंपनी की मासिक बिक्री में 12% की बढ़ोतरी हुई है।

अप्रैल-मई 2014 की अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 9% बढ़ कर 5,211 रही, जबकि अप्रैल-मई 2013 में कंपनी ने 4,766 वाहन बेचे। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.70% की बढ़त के साथ 387.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!