शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की बिक्री 20% बढ़ी

मई 2014 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में वृद्धि हुई है।

कंपनी ने इस दौरान 9.88 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल मई में इसकी बिक्री 8.23 लाख व्हील्स रिम रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी हुई है। 

कंपनी ने मई 2014 में 0.95 लाख व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि मई 2013 में इसने 1.06 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम का निर्यात 10% घटा है।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.24% की बढ़त के साथ 166.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!