शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इप्का लैब (Ipca Lab) ने ऑन्कोबायोलॉजिक्स (Oncobiologics) से मिलाया हाथ

इप्का लेबोरेटरीज (Ipca Laboratories) ने ऑन्कोबायोलॉजिक्स इंक (Oncobiologics Inc) के साथ एक समझौता किया है।

यह समझौता एंटीबॉडी उत्पादों के उत्पादन, विकास और व्यावसायीकरण के लिए किया गया है। इस समझौते के पहले चरण के तहत इप्का भारत और इससे जुड़े हुए बाजारों के लिए बायोसिमिलर उत्पादों का व्यावसायीकरण करेगी। इस भागीदारी के तहत पहला उत्पाद 2017 तक बाजार में पेश करने की योजना है। 

शेयर बाजार में इप्का के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:30 बजे यह 1.49% की बढ़त के साथ  800 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख