शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 24% घटी

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मई 2014 में 37,525 वाहन बेचे हैं।

यह मई 2013 में कंपनी द्वारा बेचे गये 49,304 वाहनों के मुकाबले 24% कम है।

इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 24% घट कर 34,334 रही है, जबकि पिछले साल मई में इसने घरेलू बाजार में 45,430 वाहन बेचे थे

इस दौरान कंपनी का निर्यात 18% घटा है। इस अवधि में कंपनी ने 3,191 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि मई 2013 में कंपनी ने 3,874 वाहनों का निर्यात किया था। 

टाटा मोटर्स ने बीते माह 9,230 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) बेचे हैं, जो कि मई 2013 में 11,134 रहे थे।

इस अवधि में नैनो/इंडिका/इंडिगो श्रेणी की कारों की बिक्री 22% घट कर 6,932 रही है, जो बीते साल की समान अवधि में 8,927 दर्ज की गयी थी। 

मई 2014 में कंपनी ने 25,104 व्यावसायिक वाहन बेचे हैं। बीते वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 34,296 वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह इसमें 27% की गिरावट दर्ज की गयी है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:46 बजे यह 0.13% की कमजोरी के साथ 420.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख