शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रेंट (Trent) ने किया समझौता, शेयर चढ़े

यूके की कंपनी ने ट्रेंट (Trent) में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है।

यूके की टेस्को पीएलसी (Tesco PLC) कंपनी ने कुछ समय पहले ट्रेंट की सब्सीडियरी कंपनी ट्रेंट हाइपरमार्किट (Trent Hypermarket) में निवेश के लिए समझौता किया था। इस समझौते के बाद अब टेस्को पीएलसी की एक सब्सीडियरी कंपनी ने ट्रेंट हाइपरमार्किट में आंशिक शेयरधारिता हासिल करने के साथ ही अतिरिक्त शेयरों का भी अधिग्रहण किया है, जिसके बाद ट्रेंट हाइपरमार्केट में ट्रेंट और टेस्को की समान 50%-50% हिस्सेदारी हो गयी है। 

शेयर बाजार में ट्रेंट के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:47 बजे यह 1.80% की बढ़त के साथ 1,062 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख