शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने किया टावर शेयरिंग समझौता

रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने एसेंड टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर (Ascend Telecom Infrastructure) के साथ समझौता किया है।

रिलायंस जियो ने एसेंड के साथ दूरसंचार टावर शेयरिंग समझौता किया है, जिसके तहत रिलायंस जियो अपनी 4जी सेवाओं को शुरू करने के लिए देश भर में एस्सेंड के टावर बुनियादी ढाँचे का इस्तेमाल करेगी ताकि ग्राहकों तक तेजी और आसानी से इन सेवाओं को पहुँचाया जा सके। 

गौरतलब है कि रिलायंस जियो, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सीडियरी कंपनी है। 

शेयर बाजार में आरआईएल के शेयर भाव में कमजोरी बनी हुई है। बीएसई में सुबह 11:20 बजे यह 0.07% की कमजोरी के साथ 1,094 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख