शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) : वेलस्पन समूह ने हिस्सेदारी बढ़ायी

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) में हिस्सेदारी बढ़ा दी गयी है।

वेलस्पन प्रमोटर समूह की कंपनियों वेलस्पन इन्फ्रा डेवलपर्स (Welspun Infra Developers) और वेलस्पन फिनट्रेड (Welspun Fintrade) ने मुलहेम पाइपकोटिंग्स (Mulheim Pipecoatings) से वेलस्पन की संपूर्ण हिस्सेदारी खरीद ली है। प्रति शेयर 85.25 रुपये पर यह हिस्सेदारी खरीदी गयी है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में शानदार तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 100.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1:50 बजे यह 13.59% की मजबूती के साथ 97.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख