शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को मिला ठेका, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को विंड पावर ठेका मिला है।

कंपनी को रिन्यू विंड पावर वेंचर्स से राजस्थान में 100.8 मेगावाट की परियोजना मिली है। समझौते के मुताबिक सुजलॉन समूह एस97-120 डब्लूटीजी के 48 टर्बाइनों की आपूर्ति ही नहीं करेगा बल्कि इसके संचालन, देखरेख आदि का कार्य भी करेगा।शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 29.85 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:35 बजे यह 4.39% की बढ़त के साथ 29.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!