शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) : मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) का संचालन शुरू

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) ने मुंबई मेट्रो का सफलतापूर्वक संचालन शुरू कर दिया है।

रविवार को वर्सोवा से घाटकोपर स्टेशन के बीच मुंबई की पहली मेट्रो ट्रेन चलायी गयी। मुंबई मेट्रो संचालन के पहले ही दिन लगभग 2.4 लाख यात्रियों ने यात्रा की। केंद्रीय मेट्रो अधिनियम 2002 की धारा 33 के तहत मुंबई मेट्रो का शुरुआती किराया फिलहाल 10 रुपये से 40 रुपये के बीच रखा गया है। मुंबई मेट्रो के पहले वर्ष के संचालन में प्रतिदिन 7 लाख से अधिक लोग यात्रा का लाभ उठायेंगे।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 819.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर है। यह 2.90% की बढ़त के साथ 808.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!