शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को मिले ठेके

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठेके मिले हैं।

कंपनी को ट्रांसमिशन, वितरण और केबल कारोबार के क्षेत्र में कुल 1,209 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। 

ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार में कंपनी को 1,126 करोड़ रुपये के ठेके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से प्राप्त हुए हैं। सऊदी अरब की सऊदी बिजली कंपनी से केईसी को 230 किलोवॉट और 380 किलोवॉट ट्रांसमिशन लाइनों की आपूर्ति और निर्माण का जिम्मा मिला है। युगांडा बिजली ट्रांसमिशन कंपनी से 220 किलोवॉट ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम मिला है। भारत में पावर ग्रिड से उत्तर पूर्व और पश्चिमी कॉरीडोर में ट्रांसमिशन लाइन बिछाने और अमेरिाक में लैटिस टावरों की आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है। 

केबल कारोबार में कंपनी को 83 करोड़ रुपये का ठेका बिजली और दूरसंचार केबलों की आपूर्ति के लिए मिला है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:05 बजे यह 1.66% की बढ़त के साथ 125.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख