शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केपीआर मील (KPR Mill) : कारोबार विस्तार की योजना

केपीआर मील (KPR Mill) ने अपने कारोबार के विस्तार की योजना बनायी है।

कंपनी ने अपने कपड़ो के निर्यात की माँग में वृद्धि के लिए विस्तार योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। अपनी मौजूदा उत्पादन इकाईयों की क्षमता बढ़ाने के अलावा कंपनी ने तिरुपुर के पास अपनी नयी इकाई भी शुरू की है। इससे कंपनी की क्षमता 3 करोड़ प्रति पीस से बढ़ कर 4 करोड़ प्रति वर्ष हो जायेगी। इस इकाई का संचालन कारोबारी साल 2015 की पहली तिमाही में होने की उम्मीद है। इससे लगभग 1,000 लोगों को भी रोजगार मिलेगा। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 8.42% की मजबूती के साथ 224 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!