शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंट एब्रेसिव्ज (Orient Abrasives) ने दिया स्पष्टीकरण

ओरिएंट एब्रेसिव्ज (Orient Abrasives) ने एक दैनिक वित्तीय अखबार में छपी खबर पर स्पष्टीकरण दिया है।

कंपनी ने आशापुरा (Ashapura) द्वारा ओरिएंट को 400 करोड़ रुपये में खरीदे जाने की खबर का खंडन करते हुए इसे अफवाहों पर आधारित बताया। कंपनी के मुताबिक इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 27.65 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 3.44% की बढ़त के साथ 24.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!