शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया (Idea) ने जुटाये 3,000 करोड़ रुपये

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट (क्यूआईपी) को शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू के साथ क्यूआईपी के जरिये योग्य संस्थागत खरीदारों को 22.39 करोड़ शेयर आबंटित किये हैं। इस तरह कंपनी ने लगभग 3,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं। ये शेयर 124 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम समेत 134 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किये गये हैं।

इसके अलावा कंपनी मलेशिया स्थित एक्सियाटा (Axiata) को 5.18 करोड़ शेयरों का निजी आवंटन कर रही है, जिससे कंपनी को 750 करोड़ रुपये मिलेंगे।  

इस पूरे आवंटन में विदेशी निवेशकों को लगभग 62% और घरेलू निवेशकों को लगभग 38% शेयर आवंटित किये गये। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:15 बजे यह 0.35% की बढ़त के साथ 141.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख