शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 1,027 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टु्ब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी ने मई और जून 2014 में कुल 1,027 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये हैं। कंपनी के निर्माण विभाग को 967 करोड़ रुपये का ठेका बैंगलुरु में 19 रिहायशी टावरों के निर्माण के लिए मिला है। इसके अतिरिक्त कंपनी को 60 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें कंपनी को भारी सिविल बुनियादी ढाँचा, बिजली ट्रांसमिशन और वितरण, जल एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से संबंधित काम किये जाने हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:20 बजे यह 2.19% के नुकसान के साथ 1,681.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!