शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लोबल ऑफशोर (Global Offshore) को मिला ठेका

ग्लोबल ऑफशोर सर्विसेंज (Global Offshore Services) को एक ठेका मिला है। यह ठेका करीब 29 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का है।

कंपनी के जलपोत एम.वी.कामेत के लिए 3 वर्ष के लिए यह ठेका मिला है। शेयर बाजार में ग्लोबल ऑफशोर के शेयर में गिरावट का रुख रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती के कारोबार में कंपनी का शेयर 352.50 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में कमी आयी और यह लाल निशान पर चला और यह 330.10 रुपये तक गिर गया। आखिरकार बीएसई में यह 0.73% की कमजोरी के साथ 334.75 रुपये पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!