शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) ने जुटायी रकम

डीएलएफ (DLF) ने 375 करोड़ रुपये की राशि जुटायी है। कंपनी ने यह रकम कॉमर्शियल मोर्गेज बैक्ड सिक्योरिटीज (सीएमबीएस) के जरिये एकत्र की है।

कंपनी की सब्सीडियरी डीएलएफ प्रोमेनेड ने 375 करोड़ रुपये का सीएमबीएस इश्यू जारी किया था। यह इश्यू सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इसके कूपन दर 10.90% प्रति वर्ष है और 7.5 वर्ष की परिपक्वता अवधि है। इस इश्यू को क्रिसिल ने सीआरआईएसआईएल एए (एसओ) की रेटिंग प्रदान किया है।

शेयर बाजार में डीएलएफ के शेयर में तेज गिरावट रही। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 203.25 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 8.23% की कमजोरी के साथ 205.15 रुपये पर बंद हुआ था।(शेयर मंथन, 14 जून 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख