शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने की लाभांश का घोषणा

प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) नये सीईओ डॉ. विशाल सिक्का के नाम की घोषणा के बाद आज 33वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) हुई। यह एन. आर. नारायणमूर्ति कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन की आखिरी एजीएम थी।

एन. आर. नारायणमूर्ति ने साल 2014 के लिए 63 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कारोबारी साल 2014 में कंपनी की डॉलर आय 5.8% से बढ़ कर 11% रही। इस दौरान में कंपनी की आय 50,000 करोड़ रुपये को पार कर गयी है। कंपनी ने इस साल 3,618 करोड़ रुपये लाभांश में बांटे हैं।

मूर्ति के अनुसार नये सीईओ के जिम्मेदारी संभावने के बाद शिबुलाल कंपनी छोड़ेंगे। विशाल सिक्का 1 अगस्त से कंपनी के नये एमडी और सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं क्रिस गोपालकृष्णन आज से कंपनी के नॉन एक्जिक्यूटिव चेयरमैन होंगे।

(शेयर मंथन, 14 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख