शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) को रेल विकास निगम से ठेके

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) को आंध्र प्रदेश में रेलवे ठेके मिले हैं।

रेल विकास निगम की ओर से दक्षिणी-सेंट्रल रेलवे के सिकंदरादाबाद डिविजन के मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के दूसरे चरण के तहत रेल लाइन को दुगुना करने से संबंधित कार्यों के लिए तीन निर्माण ठेके मिले हैं। इस परियोजना की कुल लागत 389 करोड़ रुपये है, जिसमें जीएमआर इन्फ्रा की हिस्सेदारी लगभग 207 करोड़ रुपये की है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:10 बजे यह 3.17% के नुकसान के साथ 32.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!