शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया (Idea) : एफआईआई (FII) निवेश की सीमा बढ़ी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) में एफआईआई निवेश की सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

आरबीआई की अधिसूचना के मुताबिक पोर्टफोलियो निवेश योजना (पीआईएस) के तहत विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) अब आइडिया में 49% तक हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। 

गौरतलब है कि इस बाबत आइडिया के निदेशक मंडल ने 29 नवंबर 2013 को एफआईआई द्वारा कंपनी में हिस्सेदारी 24% से बढ़ा कर 49% किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद 26 दिसंबर 2013 को कंपनी के शेयरधारकों ने एक विशेष रिजॉल्यूशन के जरिये इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी थी। 

शेयर बाजार में आइडिया के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:15 बजे यह 0.89% की बढ़त के साथ 136.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जून 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!