शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल इंडिया (Gail India) ने यूपीएसआईडीसी (UPSIDC) से मिलाया हाथ

गेल इंडिया (Gail India) ने प्राकृतिक गैस के वितरण नेटवर्क के प्रसार के लिए समझौता किया है।

गेल इंडिया की सब्सीडियरी कंपनी गेल गैस (Gail Gas) ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास कॉर्पोरेशन (यूपीएसआईडीसी) के साथ ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार किया जायेगा।

राज्य में प्राकृतिक गैस की माँग को पूरा करने के लिए बुनियादी ढाँचे का निर्माण किया जायेगा, जिसमें विभिन्न औद्योगिक कलस्टरों और पार्कों तक गैस के वितरण के लिए हाईवे कॉरीडोर के साथ सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जायेगी। इस परियोजना की लागत लगभग 140 करोड़ रुपये है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1 बजे यह 2.92% की बढ़त के साथ 428.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख