शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरविंद रेमेडीज (Arvind Remedies) ने आदेश यूनिवर्सिटी से मिलाया हाथ

अरविंद रेमेडीज (Arvind Remedies) ने ज्ञापन-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

अरविंद रेमेडीज ने मधुमेह और तनाव के इलाज में उपयोगी दवाओं के लिए पंजाब की आदेश यूनिवर्सिटी (Adesh University) के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत मधुमेह टाइप-2, दिल संबंधी बीमारियों, न्यूरो और तनाव के इलाज में सहायक दवाईयों के उत्पादन और बिक्री की जायेगी। ये दवाईयाँ वैश्विक बाजारों में उतारे जाने के बाद 2017 तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:53 बजे यह 1.48% की बढ़त के साथ 37.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख