शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने दिया स्पष्टीकरण

सिप्ला (Cipla) ने बाजार में आयी एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

सिप्ला ने कंपनी के प्रमोटरों द्वारा हिस्सेदारी एमएनसी (MNC) को बेचे जाने वाली खबर का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से आधारहीन और अफवाहों पर आधारित बताया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि हम पहले भी इस तरह की अफवाहों का खंडन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 

गौरतलब है कि बाजार में ऐसी खबर है कि सिप्ला के प्रमोटर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी एमएनसी को बेच सकते हैं।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.98% की बढ़त के साथ 425.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जून 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!