शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : मानेसर में सौर बिजली संयंत्र की कमिशनिंग

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सौर बिजली संयंत्र की कमिशनिंग शुरू की है।

कंपनी ने हरियाणा स्थित अपने मानेसर इकाई में 1 मेगावॉट मोनो-क्रिस्टलाइन फोटोवोल्टिक सौर बिजली संयंत्र की कमिशनिंग की। कंपनी ने सौर बिजली इस्तेमाल करने के सरकार के विजन के अनुसार ही यह कदम उठाया है। कंपनी ने इस संयत्र के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। सौर बिजली संयंत्र की स्थापना से कंपनी को प्रतिवर्ष 1,200 टन से अधिक कार्बनडाइ ऑक्साइड गैस कम करने में मदद मिलेगी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:30 बजे यह 2.22% के नुकसान के साथ 2384.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख