शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने तुर्किश पेट्रोलियम कंपनी से मिलाया हाथ

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation) ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

ओएनजीसी की सब्सीडियरी कंपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ने तुर्किश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Turkish Petroleum Corporation) के साथ समझौता किया है। यह समझौता हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की दो राष्ट्रीय तेल कंपनियों के बीच संयुक्त सहयोग के लिए किया गया है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.65% की कमजोरी के साथ 417.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जून 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख