शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divis Lab) : यूएसएफडीए ने की उत्पादन इकाई की जाँच

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने डिविस लेबोरेटरीज (Divis Laboratories) के संयंत्र की जाँच की है।

यूएसएफडीए ने 16 जून से 20 जून 2014 के दौरान कंपनी की हैदराबाद के पास लिंगोजिगुडेम उत्पादन इकाई-1 की सफलतापूर्क जाँच पूरी कर ली है। इस जाँच का उद्देश्य उत्पादन इकाई में बेहतर गुणवत्ताधारी उत्पादन तकनीक के इस्तेमाल की जाँच करना था। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.77% के नुकसान के साथ 1,326.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!