शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अडानी पोर्टस (Adani Ports) ने खरीदा धामरा पोर्ट

अडानी पोर्टस ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) ने शेयर खरीद समझौता पूरा कर लिया है।

अडनी पोर्टस ने एलऐंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (L&T Infrastructure Projects) और टाटा स्टील (Tata Steel) से धामरा पोर्ट के अधिग्रहण समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। 

इस तरह अडानी पोर्टस ने एलऐंडटीआईडीपीएल और टाटा स्टील से धामरा पोर्ट की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। 

कंपनी की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में अडानी पोर्टस के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 1.79% की बढ़त के साथ 236.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख