शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) : भूमि बिक्री की योजना नहीं

पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) ने संपत्ति बेचने संबंधी खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने पूँजी जुटाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये की भूमि बिक्री योजना की खबर पर स्पष्टीकरण देते हुए इसे गलत और निराधार बताया। कंपनी ने कहा कि वह दक्षिणी और पश्चिमी भारत में अपनी नॉन-कोर संपत्तियों को बेच कर अपने कर्जें कम करने की योजना बना रही है परंतु अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। भविष्य में इस तरह का फैसला लिये जाने पर इसके बारे में सूचित किया जायेगा।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:30 बजे यह 4.92% की बढ़त के साथ 36.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!