शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) की दवा को मंजूरी, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

रैनबैक्सी की सब्सीडियरी कंपनी ओम लेबोरेरटरीज (Ohm Laboratories) को वलसार्टेन की 40 एमजी, 80 एमजी, 160 एमजी और 320 एमजी गोलियों के उत्पादन और बिक्री के लिए यह मंजूरी दी गयी है। इस दवा का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप और दिल संबंधी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 510.45 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:20 बजे यह 5.68% की मजबूती के साथ 498.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!