शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) : 5,700 करोड़ रुपये का निवेश

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के निदेशक मंडल ने पुनर्विकास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसके बाद ओएनजीसी पश्चिमी तट पर स्थित मुंबई हाई ऑयल और तेल-गैसफील्ड के पुनर्विकास के लिए 5,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। कंपनी के मुताबिक इस परियोजना से वर्ष 2030 तक 700 करोड़ टन कच्चा तेल और 5.253 अरब घन मीटर गैस की प्राप्ति होगी।

इस परियोजना के तहत पाँच कुओं की स्थापना, मौजूदा कुओं के लिए क्लैंप-ऑन की सुविधा, 13 प्लेटफॉर्मों पर संबंधित पाइपलाइनें, 52 नये कुएँ और 24 साइडट्रैक कुओं की खुदाई शामिल है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में कमजोरी का रुख रहा। बीएसई में यह 0.01% की कमजोरी के साथ 411.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख