शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नितिन फायर (Nitin Fire) ने दिया स्पष्टीकरण

नितिन फायर प्रोटेक्शन (Nitin Fire Protection) ने बाजार में आयी एक खबर के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है।

नितिन फायर के मुताबिक कंपनी की दुबई स्थित सब्सीडियरी कंपनी को यूएई इंटरनेशन एयरपोर्ट से आग से सुरक्षा के लिए 270 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। हालाँकि अभी इस बारे में पूरी व सटीक जानकारी नहीं मिल पायी है। 

गौरतलब है कि बाजार में ऐसी खबर है कि कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए कंपनियों के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है और उसे यूएई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 270 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजूबती का रुख रहा। बीएसई में यह 3.57% की बढ़त के साथ 75.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख