शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री मामूली बढ़ी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जून 2014 में कुल 38,471 वाहन बेचे हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 38,092 वाहन बेचे थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 1% की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

घरेलू बाजार में कंपनी ने जून 2013 के 36,207 वाहनों के मुकाबले इस बार 36,457 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी के घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 1% बढ़ी है।

जून 2014 में कंपनी के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी ने 2,014 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 1,885 के मुकाबले 7% ज्यादा है। 

इस दौरान कंपनी के यात्री वाहनों (एसयूवी और वेरिटो) की बिक्री में 3% की गिरावट आयी है। जून 2013 में 17,232 के मुकाबले जून 2014 में कंपनी ने 16,780 यात्री वाहन बेचे हैं।

कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 3% बढ़ कर 14,138 रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 13,761 दर्ज हुई थी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:39 बजे यह 4.06% की बढ़त के साथ 1194.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!