शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री में 27% घटी

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जून 2014 में 38,557 वाहन बेचे हैं।

यह जून 2013 में कंपनी द्वारा बेचे गये 52,712 वाहनों के मुकाबले 27% कम है।

इस दौरान टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 29% घट कर 34,743 रही है, जबकि पिछले साल जून में इसने घरेलू बाजार में 48,716 वाहन बेचे थे। 

इस दौरान कंपनी का निर्यात 5% घटा है। इस अवधि में कंपनी ने 3,814 वाहनों का निर्यात किया है, जबकि जून 2013 में कंपनी ने 3,996 वाहनों का निर्यात किया था। 

टाटा मोटर्स ने बीते माह 7,911 यात्री वाहन (Passenger Vehicles) बेचे हैं, जो कि जून 2013 में 11,804 रहे थे।

इस अवधि में नैनो/इंडिका/इंडिगो श्रेणी की कारों की बिक्री 38% घट कर 5,933 रही है, जो बीते साल की समान अवधि में 9,628 दर्ज की गयी थी। 

जून 2014 में कंपनी ने 26,832 व्यावसायिक वाहन बेचे हैं। बीते वर्ष इसी महीने में कंपनी ने 36,912 वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह इसमें 27% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.59% की बढ़त के साथ 450.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख