शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को जून 2014 में कई ठेके मिले हैं।

ये ठेके 2,002 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी के हेवी सिविल इन्फ्रा कारोबार को 1,547 करोड़ रुपये का ठेका गोवा स्टेट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से पणजी में मंदोवी नदी पर केबल पुल के निर्माण के लिए दिया है। इसके अलावा कंपनी को कई अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 

कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को 392 करोड़ रुपये के ठेके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले हैं। कंपनी को बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी से बिहार में कांटी-मोतीपुर/मुजफ्फरपुर-भीखानपुर के बीच 220/132 किलोवॉट ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए दिया गया है। 

एलऐंडटी को सऊदी अरब से वहाँ एक बड़ी फर्टिलाइजर कंपनी के लिए उच्च वोल्टेज क्षमता के सब्स्टेशन नेटवर्क के निर्माण, इंजीनियरिंग आदि के लिए ठेका मिला है। 

कंपनी के जल और ऊर्जा विभाग को भी कई अतिरिक्त ठेके मिले हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11 बजे यह 1.60% की बढ़त के साथ 1,753 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख