शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने 7,452 वाहन बेचें

जून 2014 में वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की कुल बिक्री बढ़ी है।

इस दौरान कंपनी की बिक्री 7% बढ़ कर 7,452 हो गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 6,970 दर्ज की गयी थी।

जून 2014 में कंपनी के भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 17% बढ़ कर 5,542 रही है। जो कि जून 2013 में 4,717 रही थी। 

वहीं, इस दौरान कंपनी के हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 15% घट कर 1,910 रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 2,253 दर्ज की गयी थी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:53 बजे यह 0.54% की बढ़त के साथ 36.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!