शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस मीडियावर्क्स (Reliance Mediaworks) ने प्राइम फोकस (Prime Focus) से मिलाया हाथ

रिलायंस मीडियावर्क्स (Reliance Mediaworks) ने प्राइम फोकस (Prime Focus) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत रिलायंस मीडियावर्क्स ने प्राइम फोकस के साथ अपने वैश्विक फिल्म और मीडिया सर्विसेज कारोबार का विलय किया है। इसके तहत आधुनिक तकनीक से युक्त 20 जगहों 5500 लोगों के समूह के साथ फिल्म, विज्ञापन और टेलीविजन उद्योग को विज्युएल इफेक्ट्स, स्टीरियो थ्रीडी कंवर्जन, एनिमेशन और क्लाउड पर आधारित डिजिटल मीडिया सॉल्यूशंस मुहैया कराया जायेगा।

इसके साथ ही रिलायंस समूह और प्राइम फोकस दुनिया के सबसे बड़ा मीडिया सर्विस पावरहाउस मे तब्दील होगा। इस संयुक्त उपक्रम में दोनों कंपनियाँ मिल 240 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

शेयर बाजार में रिलायंस मीडियावर्क्स के शेयर भाव में कमजोरी का रुख है। एनएसई में दोपहर 12:30 बजे यह 0.10% की कमजोरी के साथ 59.85 रुपये पर है। 

एनएसई में प्राइम फोकस का शेयर 3.21% के नुकसान के साथ 52.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!