शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑयल इंडिया (Oil India) : रूस में तेल ब्लॉकों का अधिग्रहण

ऑयल इंडिया (Oil India) ने तेल ब्लॉकों का अधिग्रहण समझौता पूरा कर लिया है।

ऑयल इंडिया ने रूस में पेट्रोनेफ्ट रिसोर्सेज (Petroneft Resources) की सब्सीडियरी कंपनी वर्ल्डएस इन्वेस्टमेंट्स (WorldAce Investments) में 50% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौते की प्रक्रिया को पूरा किया है। इस सौदे के लिए ऑयल इंडिया 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी, जिसमें 4.5 करोड़ डॉलर कैपेक्स विकास के लिए हैं। यह अधिग्रहण 1 जनवरी 2014 से प्रभावी हो गया है। 

गौरतलब है कि पेट्रोनेफ्ट के पास रूस के पश्चिमी साइबेरिया में टोमस्क ओबलास्ट तेल क्षेत्र का लाइसेंस है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:45 बजे यह 1.31% के नुकसान के साथ 582.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!