शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) : कोलंबिया में उत्पादन संयंत्र के लिए समझौता

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने एक संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता किया है।

हीरो मोटोकॉर्प ने कोलंबियाई बाजार में अपने विस्तार के लिए एचएमसीएल कोलंबिया एसएएस नाम से सब्सीडियरी कंपनी बनायी है, जिसके तहत कोलंबिया में अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र का निर्माण किया जायेगा। 78,000 इकाईयों की क्षमता के साथ 2015 के मध्य तक इस संयंत्र के शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना में 7 करोड़ डॉलर का निवेश किया जायेगा।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:27 बजे यह 1.44% की बढ़त के साथ 2620.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!