शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीआईएल (HDIL) ने दिया स्पष्टीकरण

हाउसिंग डेवलपमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Housing Development & Infrastructure) ने बाजार में आयी एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

एचडीआईएल ने कह है कि रियल एस्टेट कंपनी होने की वजह से संपत्ति की खरीदारी और बिकवाली इसका अभिन्न हिस्सा है। भूमि बेचने संबंधी खबर के विषय में कंपनी को कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई सौदा हुआ होता तो एक्सचेंजों को उसके विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गयी होती।

ऐसी खबर है कि एचडीआईएल अपने कर्जों को कम करने के लिए मुंबई स्थित अपने व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को बेचेगी।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:53 बजे यह 1.70% के नुकसान के साथ 101.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!