शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) यूके में निवेश की योजना

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला (Cipla) यूके सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया में है।

सिप्ला ने अगले कुछ वर्षों में अपनी यूके सब्सीडियरी में 10 करोड़ पाउंड तक का निवेश करने की इच्छा जतायी है। कंपनी कम दरों पर श्वास संबंधी, ऑन्कोलॉजी और एंटीरिट्रोवाइरल उत्पादों की श्रृंखला को पेश कने की दिशा में यह निवेश करना चाहती है।

इसके साथ ही सिप्ला की आरऐंडडी गतिविधियों, क्लिनिकल ट्रायल और वैश्विक स्तर पर अपने विस्तार के लिए भी निवेश करने की योजना है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में कमजोरी का रुख है। हालाँकि बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 453 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:20 बजे यह 0.30% की कमजोरी के साथ 446.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख