शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा हॉलीडेज (Mahindra Holidays) : फिनलैंड की कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

महिंद्रा हॉलीडेज ऐंड रिजॉर्टस इंडिया (Mahindra Holidays & Resorts India) ने फिनलैंड के हॉलीडे क्लब रिजॉर्टस के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत महिंद्रा हॉलीडेज फिनलैंड की कंपनी में 18.8% की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इसके साथ ही कंपनी को अगले दो वर्षों में हॉलीडे क्लब रिजॉर्टस में हिस्सेदारी बढ़ाने का अधिकार है। 

कंपनी की यह खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.97% की बढ़त के साथ 329.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!