शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सैट (SAT) ने दिया फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) को झटका

फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) के खिलाफ सेबी (SEBI) के आदेश को बरकरार रखा गया है।

सिक्योरिटीज अपीलैट ट्राइब्यूनल (सैट) ने फाइनेंशियल टेक की सेबी के खिलाफ अर्जी खारिज कर दी है। इसे खारिज करते हुए सैट ने कंपनी को एमसीएक्स (MCX) में हिस्सेदारी घटाने के लिए चार हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया है। 

सैट ने सेबी के हक में फैसला सुनाते हुए फाइनेंशियल टेक की याचिका ठुकरा दी है। गौरतलब है कि सेबी ने फाइनेंशियल टेक को "फिट ऐंड प्रॉपर" नहीं बताते हुए स्टॉक एक्सचेंज में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद फाइनेंशियल टेक को स्टॉक एक्सचेंज में पूरी हिस्सेदारी बेचनी होगी।

दूसरी तरफ, एससीएक्स ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि उसने बाजार में एमसीएक्स के 10,19,000 शेयर बेच दिये हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:10 बजे यह 0.47% की बढ़त के साथ 256.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख