शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा घट कर 2,886 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में आईटी (IT) क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटा है।

इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 4% घट कर 2,886 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,992 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। हालाँकि, पिछले साल की समान तिमाही से यह 22% ज्यादा है। 

इस दौरान कंपनी की आय तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मामूली घटी है। जनवरी-मार्च 2013-14 तिमाही में 12,875 करोड़ रुपये की तुलना में अप्रैल-जून 2014 तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1% घट कर 12,770 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर इसमें 13% की वृद्धि हुई है। 

इस दौरान कंपनी की तिमाही-दर-तिमाही आधार पर प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस (EPS) भी घटी है। पिछली तिमाही में 52.36 रुपये के मुकाबले इस बार यह 50.51 रुपये रही है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। यह सुबह 09:43 बजे 2.10% की बढ़त के साथ 3362 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख