शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एकजो नोबल (Akzo Nobel) : नयी उत्पादन इकाई शुरू

एकजो नोबल इंडिया (Akzo Nobel India) ने नयी उत्पादन इकाई शुरू की है। 

कंपनी ने महाराष्ट्र के ठाणे में धातु और पैकेजिंग उद्योग के लिए नयी लेबोरेटरी उत्पादन इकाई की कमिशनिंग की है। इस इकाई को लगभग 14.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिससे भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिणपूर्व एशियाई बाजारों में कामकाज किया जायेगा। इस इकाई की क्षमता प्रतिवर्ष 5,000 टन है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.16% के नुकसान के साथ 1069.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!